Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 01 जून । कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडोली में बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद में दो महिलाओं पर बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित बच्चों की मां ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव अंडोली निवासी प्रीति देवी पत्नी रामकिशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 मई की सुबह करीब नौ बजे वह और उनके पति परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करने खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान बच्चों के खेलने को लेकर गांव की दो नामजद महिलाओं ने उनकी 11 वर्षीय पुत्री भावना तथा दो अन्य छोटे बच्चों के साथ कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। प्रीति देवी के अनुसार जब वह और उनके पति खेत से वापस घर लौटे तो बच्चों ने उनके साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता ने तहरीर में आरोपित महिलाओं के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page