सादाबाद 31 मई । आगरा रोड पर गुरसौटी से कुरसंडा जाने वाले लिंक मार्ग पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बाइक समेत सड़क किनारे स्थित बंबा में गिरा मिला। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, कुरसंडा ग्राम पंचायत के गांव भदूरी निवासी 35 वर्षीय राजू पुत्र सुभाष चंद्र सादाबाद से किसी काम से लौट रहा था। गुरसौटी-कुरसंडा मार्ग पर गांव के मोड़ से कुछ दूरी पहले उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बंबा में जा गिरी। राहगीरों ने बंबा में युवक और उसकी बाइक को देखा तो गांव के लोगों और परिजनों को सूचना दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को बाहर निकालकर पहले एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर कोई बाहरी चोट या घाव के निशान नहीं थे, जिससे परिवार के लोग मौत के कारण को लेकर चिंतित हैं। युवक की मौत की खबर से गांव भदूरी में मातम छा गया। परिजन गहरे सदमे में हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होने के कारण युवक बंबा में जा गिरा। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। निरीक्षक अपराध जेपी सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
कल कई इलाकों की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
May 31, 2026
Related Posts
Recent Posts
कल कई इलाकों की बिजली आपूर्ति रहेगी
May 31, 2026
गली में फेंकी जा रहीं शराब की
May 31, 2026
हाथरस की तीन लापता युवतियां दिल्ली के
May 31, 2026
मुरसान : भेड़ के बच्चे को टक्कर
May 31, 2026
मुरसान : पुराने मुकदमे को वापस लेने
May 31, 2026
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
May 31, 2026
मुरसान : ऑनलाइन निवेश के नाम पर
May 31, 2026
Weather
Hathras
10:59 pm,
May 31, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























