Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 31 मई । उत्तर प्रदेश शासन ने स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए हाथरस के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजीव रॉय का स्थानांतरण कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक ग्रेड के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश को हाथरस का नया मुख्य चिकित्साधिकारी नियुक्त किया गया है। शासनादेश के मुताबिक डॉ. वेद प्रकाश वर्तमान में मुख्य चिकित्साधिकारी हापुड़ के पद पर कार्यरत थे। उन्हें तत्काल प्रभाव से हाथरस में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत इसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है। डॉ. राजीव रॉय के कार्यकाल में जिले में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का संचालन किया गया। उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयास किए गए। अब नए मुख्य चिकित्साधिकारी के रूप में डॉ. वेद प्रकाश जिले की स्वास्थ्य सेवाओं, सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़ी योजनाओं तथा अन्य जनकल्याणकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालेंगे। स्वास्थ्य विभाग में हुए इस बदलाव को जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर भी नए सीएमओ के कार्यभार ग्रहण करने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page