सादाबाद 31 मई । कस्बे में करवन नदी के सौंदर्गीकरण और पुनर्जीवन का अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले रहा है। पिछले एक पखवाड़े से नदी की सफाई में जुटे युवाओं ने रविवार को स्वच्छता जनजागरण अभियान चलाया। इसके तहत नगर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों से करवन नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की गई। रैली के दौरान दुकानदारों और नागरिकों को नदी में कूड़ा-कचरा न डालने का संदेश दिया गया। युवाओं ने नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि करवन नदी की सफाई और विकास के लिए युवाओं ने पहले जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। इसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से नदी के विकास और सौंदर्याकरण की मांग की गई थी। इसी क्रम में शनिवार को परियोजना अधिकारी डीआरडीए और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया था।अधिकारियों के निरीक्षण के बाद युवाओं में अभियान को लेकर और अधिक उत्साह देखा गया। रविवार को आयोजित जनजागरण रैली राया मार्ग से शुरू हुई। यह मथुरा अड्डा, सब्जी मंडी, जवाहर बाजार, रोडवेज बस स्टैंड और विनोबा नगर चौराहा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली में शामिल युवाओं ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों से निकलने वाले कूड़े और गंदगी को नगर पंचायत द्वारा संचालित ट्रैक्टर-ट्रॉली, रिक्शा या सफाई कर्मचारियों के माध्यम से निर्धारित स्थान तक पहुंचाएं। उन्होंने किसी भी स्थिति में कूड़ा या गंदगी नदी में न डालने पर जोर दिया। युवाओं ने लोगों को समझाया कि नदी में डाला जाने वाला कचरा न केवल जल प्रदूषण बढ़ाता है, बल्कि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और ‘स्वच्छ शहर-स्वस्थ समाज’ अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।इस अभियान में एकमतेज फाउंडेशन के चौधरी तेजवीर सिंह, धर्मवीर सिंह गंधार, निर्भय भट्ट, अजहरुद्दीन फौजी, ओमवीर सिंह, हेमंत कश्यप, कृष्णा तिवारी, छोटू सोलंकी, सुनील जुरैल, फौजी कुमार उर्फ मैक्स, अभिषेक चौधरी, हरीश चौधरी, राधे मोहन शर्मा, विशाल खटीक, दीपक चौधरी, संजय यादव एडवोकेट, रोहित भरगर, अमन चौधरी, पवन चौधरी, यश शर्मा, सोनू और कन्हैया लाल सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
कल कई इलाकों की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
May 31, 2026
Related Posts
Recent Posts
कल कई इलाकों की बिजली आपूर्ति रहेगी
May 31, 2026
गली में फेंकी जा रहीं शराब की
May 31, 2026
हाथरस की तीन लापता युवतियां दिल्ली के
May 31, 2026
मुरसान : भेड़ के बच्चे को टक्कर
May 31, 2026
मुरसान : पुराने मुकदमे को वापस लेने
May 31, 2026
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
May 31, 2026
मुरसान : ऑनलाइन निवेश के नाम पर
May 31, 2026
Weather
Hathras
11:00 pm,
May 31, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























