Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 29 मई । गांव नगला बिहारी में चल रही भागवत कथा के छठवें दिन कथाव्यास पंडित दाऊनंद महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण एवं रु​क्मिणी के विवाह का प्रसंग सुनाया । उन्होंने बताया कि जो भी प्राणी भगवान से सच्चा प्रेम करता है भगवान उसकी मदद करते हैं । विदर्भ देश की राजकुमार रु​क्मिणी भगवान श्रीकृष्ण का सच्चा प्रेम करती थी और उनको ही अपना पति मानती थी। उन्होंने भगवान को यह संदेश पहुंचाया तो वह उनको लेने विदर्भ पहुंच गए और और उनका हरण कर लिया। इसके बाद द्वारिका जाकर उनके साथ वि​धिपूर्वक विवाह किया । इस दौरान परी​क्षित बने ओंकार सिंह ,कृष्णकांत, शशिकांत, रामगोपाल, हृदेश कुमार सुरेन्द्र शर्मा, तिलक सिंह ,शंकरलाल एवं पीताम्बर सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page