
हाथरस 29 मई । बीती रात आई तेज आंधी एवं बारिश के कारण जनपद हाथरस के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत लाइन एवं पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। विद्युत विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी रात्रि से ही लगातार कार्य करते हुए विद्युत आपूर्ति को शीघ्र सुचारु करने में जुटे हुए हैं। सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से विनम्र अनुरोध है कि कृपया धैर्य बनाए रखें तथा विद्युत कर्मियों का सहयोग करें। विभाग द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है और जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारु कर दी जाएगी। जनपद वासियों के सहयोग एवं समझदारी के लिए विद्युत विभाग आपका आभारी है।
Next News :-हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी, कुल्फी के नमूने जांच हेतु भेजे गए
For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101









