Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 मई । आज केलोरा चौराहा, हाथरस जंक्शन पर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजसेवी ठाकुर मलखान सिंह जी की प्रतिमा का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। प्रतिमा का निर्माण एवं स्थापना कार्य सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर की विधायक निधि से कराया गया, जबकि प्रतिमा उत्तर प्रदेश सरकार के सांस्कृतिक एवं पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई।

‘अलीगढ़ केसरी’ के नाम से विख्यात ठाकुर मलखान सिंह जी (24 नवम्बर 1889 – 24 जनवरी 1962) महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात शिक्षाविद, सफल अधिवक्ता एवं समर्पित समाजसेवी थे। उन्होंने अलीगढ़ एवं हाथरस में स्वतंत्रता आंदोलन को सशक्त दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके संघर्ष, राष्ट्रसेवा एवं सामाजिक योगदान को आज भी सम्मानपूर्वक स्मरण किया जाता है। केलोरा चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने की सेंगर समाज की दशकों पुरानी मांग को सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर जी के अथक प्रयासों से साकार रूप मिला। मंत्री जयवीर सिंह के सहयोग से यह ऐतिहासिक कार्य पूर्ण हो सका, जो महान विभूति के प्रति श्रद्धांजलि एवं क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत के सम्मान का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने ठाकुर मलखान सिंह जी के राष्ट्र निर्माण, शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को प्रेरणादायी बताते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

Next News :-तेज आंधी और बारिश से विद्युत व्यवस्था प्रभावित, आपूर्ति बहाल करने में जुटा विद्युत विभाग

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page