Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 मई । उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति एवं शिल्पा हस्तकला प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को श्री महात्मा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज, मुरसान गेट हाथरस में किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूप सिंह पाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वहीं संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिसोदिया ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 मई 2026 से 15 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को आत्मनिर्भर, कुशल एवं रोजगार-सक्षम बनाना अत्यंत आवश्यक है। व्यावसायिक एवं कौशल विकास प्रशिक्षण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि संस्था भी इसी उद्देश्य को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक रनसिंह सिसोदिया ने कहा कि उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक वर्गों की महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरिता कौशिक ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हैं तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में योगेंद्र वार्ष्णेय (जिला उपाध्यक्ष), अंकुर कुमार (जिला महामंत्री), प्रमोद कुमार (जिला सचिव), अशोक आहूजा, रीना गौतम, राजरानी शर्मा, बॉबी शर्मा एवं कपिल ग्रोवर सहित अन्य पदाधिकारी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page