Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 मई । श्री अक्रूर इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने घंटाघर स्थित श्री गोविंद भगवान मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष मनु आनंद वार्ष्णेय ने सभी पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत समारोह का संचालन शैलेंद्र वार्ष्णेय सर्राफ ने किया। इसके उपरांत श्री अक्रूर इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंध समिति अध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता ‘साइकिल वाले’, प्रबंधक बृजनंदन गुप्ता एडवोकेट एवं कोषाध्यक्ष मोर मुकुट गुप्ता के नेतृत्व में उपाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त, उप प्रबंधक हरिओम शरण भारती, निरीक्षक विपिन गुप्ता सहित समिति सदस्य पत्रकार महादेव शरण अटल, सुनील गुप्ता एवं चौधरी अतुल कुमार आदि ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के उप प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोशीला स्वागत किया। इसके साथ ही पदाधिकारियों ने श्री अक्रूर जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भोग-प्रसाद अर्पित किया तथा प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी कमलकांत दोबरावाल, मनोज अटल, यतेंद्र वार्ष्णेय ‘गोरू’ सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page