Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 मई । गांव वीर नगर में रुपये न देने पर एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 23 मई की रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। पीड़ित अजीत के अनुसार वह अपने घर पर खाना खा रहा था, तभी गांव का चंद्रपाल उसके घर पहुंचा और एक हजार रुपये मांगने लगा। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान चंद्रपाल की मां सुनीता देवी पत्नी राजेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गईं और उनके साथ हाथापाई की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page