Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 मई । जलेसर रोड पर रविवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे कंटीले तारों से टकरा गई। गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक तेज गति से सादाबाद की ओर आ रहा था। सामने से उसकी बहन सड़क पार कर रही थी। उसे बचाने के प्रयास में युवक ने अचानक बाइक मोड़ी, जिससे संतुलन बिगड़ गया। बाइक सड़क किनारे लगे कंटीले तारों और सीमेंटेड खंभे से जा टकराई। इस हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है।
घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सहपऊ थाना पुलिस पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, घायल युवक के पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल फोन या अन्य कागजात बरामद नहीं हुए हैं, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस युवक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। सहपाऊ पुलिस युवक को एंबुलेंस से आगरा उपचार के लिए लेकर गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे लगे कंटीले तारों को हादसों का कारण बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page