Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 मई । 108/102 एंबुलेंस पायलट दिवस के अवसर पर जनपद हाथरस में एंबुलेंस पायलटों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी एंबुलेंस पायलटों की समर्पण भावना, सेवा कार्य एवं उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि एंबुलेंस पायलट आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी त्वरित एवं सुरक्षित रूप से मरीजों तक पहुंचकर समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि दिन-रात, हर मौसम एवं हर परिस्थिति में कार्य करते हुए एंबुलेंस पायलट समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। सड़क दुर्घटनाओं, गंभीर चिकित्सा आपात स्थितियों, गर्भवती महिलाओं तथा अन्य मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक दुष्यंत कुमार, एंबुलेंस प्रभारी अनिल शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page