Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 मई । आज जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा बॉर्डर क्षेत्रों एवं संवेदनशील तथा दुर्घटना संभावित स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। इसी क्रम में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ओवरलोड वाहनों, निर्धारित संख्या से अधिक सवारियां बैठाने, ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, दोषपूर्ण नंबर प्लेट एवं ओवरस्पीड वाहनों की जांच की गई। पुलिस द्वारा वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित वाहन संचालन की अपील की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 619 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 11 वाहनों को सीज किया गया। सीज किए गए वाहनों में 7 डंपर, 1 कार, 1 ट्रैक्टर एवं 2 मोटरसाइकिल शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को चारपहिया वाहनों में ओवरलोड सवारी न बैठाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह दी। साथ ही वाहन उचित स्थान पर पार्क करने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने लोगों से नशे की हालत में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन पर बात करते हुए ड्राइविंग से बचने, वाहनों में काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हॉर्न एवं मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करने तथा गलत दिशा में वाहन न चलाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोग सुरक्षित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page