Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 25 मई । कोतवाली क्षेत्र में 17 मई की देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब युवक अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। गांव कछपुरा निवासी मुन्नालाल ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा रामवीर सिंह 17 मई की रात करीब 11:30 बजे अपनी बाइक यूपी-86-बीवाई-2283 से सादाबाद से गांव कछपुरा लौट रहा था। एसडीएम कोर्ट के सामने पहुंचने पर सामने से गलत दिशा में आ रहे एक ट्रक आरजे 11 जीसी 3216 के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इस टक्कर से रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन घायल रामवीर को लेकर आगरा पहुंचे, लेकिन अस्पताल के गेट पर पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। गांव कछपुरा निवासी दीनदयाल को इस हादसे का प्रत्यक्षदर्शी बताया गया है। पुलिस ने मुन्नालाल की तहरीर के आधार पर रविवार की रात्रि को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page