Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 24 मई । बिसावर में आज दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक गोदाम से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन लाखों की सामग्री जलकर राख हो गई।

कस्बा बिसावर निवासी देवेंद्र अग्रवाल के गोदाम में रखे खाली बारदाना और कार्टून में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं और पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। अचानक लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया और लोग बाल्टी व अन्य साधनों से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने पानी के लिए समरसेविल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। प्रारंभिक आकलन के अनुसार गोदाम में रखा खाली बारदाना, कार्टून व अन्य सामान पूरी तरह जल गया, जिससे करीब 60 हजार रुपये के नुकसान की बात सामने आई है। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक रूप से शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते आग बुझाई गई, नहीं तो आसपास के घरों में भी नुकसान हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page