Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 24 मई । मई गांव में जमीन को लेकर स्वर्णकार समाज और ग्राम प्रधान के बीच विवाद गहरा गया है। दोनों पक्ष भूमि पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं। विवाद बढ़ने पर उप जिलाधिकारी मनीष चौधरी ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और राजस्व विभाग से रिपोर्ट मांगी।

स्वर्णकार समाज का दावा है कि यह भूमि उनकी निजी और पैतृक संपत्ति है। वहीं, ग्राम प्रधान का कहना है कि यह जमीन ग्राम पंचायत की है, जहां मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद बना हुआ है। इस मामले में स्वर्णकार समाज के लोगों ने सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष और सादाबाद विधायक को ज्ञापन सौंपकर अपनी भूमि की सुरक्षा की मांग की थी। समाज का आरोप है कि उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान ने उप जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गाटा संख्या 461, रकबा 0.0280 हेक्टेयर, राजस्व अभिलेखों में ग्राम समाज की आबादी के रूप में दर्ज है। प्रधान का आरोप है कि गाटा संख्या 459 (रकबा 0.0040 हेक्टेयर), की भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग ग्राम समाज की भूमि हड़पने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वहां एक धार्मिक स्थल का निर्माण कार्य चल रहा है। एसडीएम मनीष चौधरी ने मौके पर दोनों पक्षों की बात सुनी और संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने लेखपाल को मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने बताया कि राजस्व अभिलेखों और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page