हाथरस 24 मई। नगर की बजरंग शाखा का वार्षिकोत्सव समारोह पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों एवं गणमान्य लोगों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। वार्षिक उत्सव को संबोधित करते हुए जिला बौद्धिक प्रमुख पवन शर्मा ने नगर की बजरंग शाखा को नगर की उत्कृष्ट शाखाओं में से एक बताते हुए कहा कि शाखा ने वर्षभर संघ के “पंच परिवर्तन” के सभी विषयों पर सक्रिय रूप से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि शाखा केवल एक घंटे की व्यायामशाला नहीं, बल्कि 23 घंटे राष्ट्र चिंतन और समाज निर्माण का आधार है। शाखा के माध्यम से स्वयंसेवकों में अनुशासन, संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित होती है। पवन शर्मा ने कहा कि संघ का स्वयंसेवक समाज एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता है और शाखा के माध्यम से सेवा, समरसता तथा संगठन की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम में शाखा के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन भी किया गया तथा उपस्थित लोगों ने शाखा के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर विभाग सह संपर्क प्रमुख दुर्गेश गुप्ता, जिला संघ चालक डॉ. यू.एस. गौड़, नगर सह संघ चालक धर्मेंद्र सिंह, प्रमोद, अनिल , मुकेश , अरविंद , आर.के. अग्रवाल, हरिविलास , दिनेश , हर्ष भाटिया, राधेश्याम , नितिन माहेश्वरी, डॉ. राकेश गुप्ता, अशोक दीक्षित, मनोज तिवारी, जुगुनू संदीप मित्तल, अजय, प्रतिभा वशिष्ठ व राजेश देवी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Next News :– ठाकुर बिहारी जी महाराज ट्रस्ट के निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर न्यायालय पहुँचा कांस्कार/ठठेरा समाज
For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101





















