Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 23 मई । विद्युत उपखंड तृतीय के अन्तर्गत आने वाले हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर सासनी मार्ग स्थित विद्युत उपकेन्द्र महौं से गांव महौं में विद्युत आपूर्ति मिलने के दौरान रात्रि में हो रही विद्युत कटौती से आमजनमानस का जीना दुश्वार हो गया है।गांव महौं के ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है कि जब से विद्युत मीटर स्मार्ट हुए थे।तब उस वक्त विद्युत विभाग विद्युत आपूर्ति दिए जाने से पहले ही आनलाइन पैमेंट कर भुगतान जमा कर रहा था।उस वक्त विद्युत विभाग के विद्युत पर विद्युत अधिभार कहा गायब हो गया था।उपभोक्ताओं ने बताया कि जब से स्मार्ट प्रीपेड विद्युत मीटर को सरकार ने विद्युत मीटरो को पोस्टपेड में तब्दील किया है।उसके बाद से ही गर्मी के भीषण मौसम में दिन के अलावा रात्रि में भी मनचाहे तरीके से विद्युत कटौती की जा रही है।विद्युत उपभोक्ताओ ने बताया कि पिछले दस दिनों से रात्रि में नौ बजे से लेकर कब विद्युत कटौती प्रारंभ कर दी जाए तो कहा नही जा सकता है।उपभोक्ताओं का कहना है कि शासन के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद भी जमकर विद्युत कटौती कर उपभोक्ताओं के अलावा उनके घर परिवार व समाज के ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है।उपभोक्ताओ ने गांव में एकजुट होकर विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि गाँव महौ में लाइट आने जाने का कोई समय ही निर्धारित नहीं है।ग्रामीणों के जब रात में खाना खाकर सोने का समय होता है उसी वक्त से बिजली की कटौती करना प्रारंभ कर दिया जाता है।बिजली की कटौती होने से महौ क्षेत्र की जनता का बहुत बुरा हाल है।विद्युत कटौती के बारे में ज़ब विद्युत फीडर या किसी बिजली अधिकारी को कॉल करो तो कॉल नहीं उठती है।विद्युत विभाग के अधिकारियो काे दिए गए सीयूजी नंबर पर भी काॅल नही लगता है।सचिन वार्ष्णेय,अंशुल अग्निहोत्री,हरिओम कुशवाहा,विकास बघेल,लवकुश,विष्णु गुप्ता ने विद्युत कटौती को लेकर आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि अभी तो विद्युत कटौती होने से परेशान ग्रामीण गांव में प्रदर्शन कर रहे है।अगर बिजली की कटौती में सुधार नही होने किया गया।तो ग्रामीण उपभोक्ता विद्युत उपकेन्द्र पर जल्द आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगें।जिसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग व प्रशासन की होगी।इस संबंध में एसडीओ तृतीय ओमप्रकाश बेदी का कहना है कि उपभोक्ताओं को रोस्टर और विभाग के आदेश के नियमानुसार आपूर्ति दी जा रही है।विद्युत कटौती कन्ट्रोल के आदेश पर ही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page