Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 23 मई । कस्बा के इंडेन गैस उपभोक्ता के बिना गैस की रिफिल बुक किए ही गैस एजेंसी से रिफिल के बुक होकर दूसरे दिन डिलीवर्ड कर दिए जाने का मैसेज आने के उपरांत गैस संयोजन धारक ने इंडेन गैस एजेंसी मैंडू के कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे गैस की कालाबाजारी व उपभोक्ता के शोषण किए जाने की आनलाइन पार्टल आईजीआरएस व टविटर एक्स पर जिलाधिकारी  अतुल वत्स,पैट्रोलियम मंत्रालय हरदीप सिंह पुरी,उत्तर प्रदेश सरकार,इंडेन गैस,मिनिस्ट्री ऑफ मंत्रालय विभाग से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।कस्बा के मोहल्ला किला खेडा के रहने वाले सुनील कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने इंडेन गैस रामगोपाल एजेंसी मैंडू के द्वारा वर्ष 2012 में इंडेन गैस एजेंसी से तीन हजार रूपए की धनराशि देकर कस्बा हसायन में इंडेन गैस एजेंसी की वितरक गैस वाहन के आने के दौरान कर्मचारियों को जरूरी प्रपत्र देते हुए संयोजन कराया गया था।एजेंसी के द्वारा एक मात्र गैस सिलेंडर दिया गया था।इंडेन गैस एजेंसी से वाहन आने के दौरान पूर्व में कई सिलेंडर प्राप्त भी किए थे।जब से इंडेन गैस एजेंसी मैंडू से गैस वितरित किए जाने वाला वाहन बंद होने के बाद गैस सिलेंडर भी प्राप्त नही किए।इंडेन गैस एजेंसी के संचालक के द्वारा स्वंय ही उपभोक्सा के गैस संंयोजन को बुक कर गैस को हर बार डिलीवर्ड कर दिया जाता रहा है।वर्तमान में गैस की किल्लत होने के दौरान गैस एजेंसी से वितरिक वाहन बंद होने के बाद उपभोक्ता के बिना गैस रिफिल बुक किए ही उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर चार मई को दो अलग अलग मैसेज गैस की रिफिल बुक किए जाने के स्वत: ही मैसेज आ गए।साथ ही पांच मई की शाम सात बजकर चौदह मिनट पर गैस के रिफिल के डिलीवर्ड होने का मैसेज प्राप्त हुआ।उपभोक्ता ने बताया कि जब उसने गैस की रिफिल बुक ही नही की तो आखिर बिना उसके बुक किए ही गैस की रिफिल बुक कैसे हो गई।उपभोक्ता सुनील ने बताया कि पहले तो उसने अपने मोबाइल नंबर से गैस की रिफिल को बुक ही नही किया।तो गैस एजेंसी से उपभोक्ता की गैस बिना बुक किए ही बुक हो जाने का संदेश मैसेज कैसे प्राप्त हो गया।इतना ही नही उपभोक्ता के बिना गैस रिफिल प्राप्त किए ही गैस की रिफिल के डिलीवर्ड हो जाने का संदेश प्राप्त हुआ।तो उपभोक्ता काफी परेशान हो गया।उपभोक्ता सुनील ने बताया कि वर्तमान समय में गैस की किल्लत होने के बाद भी गैस एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं की गैस की रिफिल को बुक कर गलत तरीके से डिलीवर्ड कर उपभोक्ताओं का शोषण कर रहे है।उपभोक्ता ने एजेंसी के कर्मचारियों व संचालक की मनमानी व तमाम उपभोक्ताओं के गैस रिफिल को भी बुक कर शोषण किए जाने को लेकर कार्रवाई की मांग करते हुए कस्बा में एजेंसी की आने वाले गैस वितरिक वाहन को पुन: सुचारू रूप से प्रारंभ कराए जाने की मांग की है।गैस संयोजन धारक की शिकायत के बारे में जिला पूर्ति अधिकारी  धुव्रराज यादव के दो मोबाइल नंबरों पर जानकारी करने के लिए सम्पर्क किया।तो उनके दो मोबाइल में से एक मोबाइल नंबर संख्या 78395 64613 पर इस इनकमिंग कॉल की सुविधा उपलब्ध नही होने के कारण बातचीत नही हो पाई।जबकि दूसरे नंबर 70172 60168 पर कई बार जानकारी करने के लिए काॅल किए जाने पर कई बार कॉल वैल बजने के बाद भी मोबाइल कॉल रिसीव ही नही किया।जिलापूर्ति अधिकारी के द्वारा मोबाइल कॉल रिसीव नही किए जाने के बाद पूर्ति निरीक्षक सासनी सिकन्द्राराऊ श्यामबाबू से जानकारी की गई तो उन्होने बताया कि उक्त मामले की उन्हे कोई जानकारी नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page