सादाबाद 17 मई । नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में अलीगढ़ परिक्षेत्र के उपमहानिरीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाई है। हाथरस जंक्शन निवासी प्रमोद कुमार पुत्र हरिशचंद्र ने डीआईजी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सादाबाद के मोहल्ला खिलौने वाला, सुभाष गली निवासी सलमान पुत्र खलील खां ने वर्ष 2021 में उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। आरोप है कि सलमान ने प्रमोद से 50 हजार रुपये लिए। इसमें 28 अगस्त 2021 को 20 हजार रुपये फोन पे के माध्यम से ट्रांसफर किए गए और 30 हजार रुपये नकद दिए गए थे। प्रमोद कुमार के अनुसार, पैसे लेने के बाद आरोपी सलमान लगातार नौकरी लगवाने का आश्वासन देता रहा। हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी मिली और न ही रुपये वापस किए गए। जब प्रमोद ने बार-बार संपर्क किया, तो आरोपी टालमटोल करने लगा और अब उससे संपर्क से भी बच रहा है। प्रमोद कुमार ने बताया कि इस मामले में उन्होंने पहले थाना सादाबाद में आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद 16 मार्च 2026 को उन्होंने पुलिस अधीक्षक हाथरस को भी व्यक्तिगत रूप से प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने अपने शिकायती पत्र के साथ डिजिटल भुगतान से जुड़े साक्ष्य भी संलग्न किए हैं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सासनी : पत्नी के छोड़कर जाने से
July 1, 2026
मथुरा-बरेली हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में
July 1, 2026
हाथरस की नहर में मिला अज्ञात युवक
July 1, 2026
हाथरस पुलिस ने छह फरार अभियुक्तों पर
July 1, 2026
सादाबाद : पुनः वीर गोकुला जाट के
July 1, 2026
सादाबाद : मैक्स पलटने से दर्जनभर से
July 1, 2026
Weather
Hathras
8:11 am,
Jul 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























