Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 मई।  शहर के चामड़ गेट क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से नाली के पानी के जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे स्थानीय निवासी, राहगीर और आसपास के दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बरसों से चली आ रही इस समस्या के समाधान के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों और नगर पालिका को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार जलभराव के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं तथा दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गंदे पानी और दुर्गंध से क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। क्षेत्रवासियों ने हमारा हाथरस को बताया कि समस्या के समाधान की मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन और जाम भी लगाया गया, लेकिन इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका परिषद से मांग की है कि चामड़ गेट क्षेत्र की इस पुरानी समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और क्षेत्र में स्वच्छ एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page