
हाथरस 24 मई। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर वार्ष्णेय महिला वेलफेयर द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धालुओं एवं आमजन को तुलसी माता के पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से धर्म, संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक तुलसी के पौधे भेंट किए गए। उपस्थित महिलाओं ने तुलसी माता के धार्मिक एवं औषधीय महत्व की जानकारी देते हुए प्रत्येक परिवार को तुलसी का पौधा लगाकर उसकी सेवा एवं पूजा करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष रिचा वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष श्वेता वार्ष्णेय, नगर सचिव रेशू वार्ष्णेय, नगर कोषाध्यक्ष रचना गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, उपकोषाध्यक्ष टीना वार्ष्णेय, सलाहकार पूजा वार्ष्णेय, आशा किरण नेहा, तृप्ति, प्रीति सहित अन्य बहनों की विशेष उपस्थिति रही। भक्तिमय वातावरण एवं सभी बहनों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Next News :– श्रीमद भागवत कथा में कंस वध एवं रुक्मणी-कृष्ण विवाह प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन
For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101





















