सादाबाद 02 मई । झुलसाती गर्मी के बीच कस्बे में आमजन को राहत पहुंचाने के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। विनोबा नगर निवासी दिवंगत दवा व्यवसायी स्वर्गीय छत्रपाल गुप्ता की स्मृति में शहर में शीतल पेयजल टैंकर स्थापित किया गया है। यह टैंकर राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए राहत का केंद्र बन गया है, जहां दिनभर ठंडे पानी की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। पेयजल सेवा विनोबा नगर निवासी दिवंगत दवा व्यवसायी स्वर्गीय छत्रपाल गुप्ता की पुण्य स्मृति में शुरू की गई है। उनके परिवार और सहयोगियों ने समाजसेवा की भावना से प्रेरित होकर यह जनहितकारी कार्य किया है, जिससे गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिल सके। पेयजल टैंकर को कस्बे के व्यस्त क्षेत्र में, सिनेमा हॉल के पास गुंजन फर्नीचर के बराबर और मुरारी वॉच एंड गिफ्ट हाउस के सामने स्थापित किया गया है। यह स्थान ऐसा चुना गया है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीर और स्थानीय लोग गुजरते हैं। इस जनसेवा कार्य का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्यासे लोगों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था करना अत्यंत पुण्य और प्रेरणादायक कार्य है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
मुरसान : मारपीट करने के आरोप में
May 2, 2026
मुरसान : दो नाबालिग चचेरे भाइयों के
May 2, 2026
मुरसान : युवक की बाइक और जेब
May 2, 2026
मुरसान : पूर्व प्रधान के दो बेटों
May 2, 2026
बिजली विभाग की लापरवाही ने ली युवक
May 2, 2026
लोडर चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम
May 2, 2026
मोहल्ले में दबंगों ने युवक को पीटा,
May 2, 2026
Weather
Hathras
10:23 pm,
May 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















