Next News :-निर्माणाधीन मकान को दूसरी बार बनाया निशाना, चोरी के प्रयास से परिवार में दहशत
For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101








हाथरस 19 जून । कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले से 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने पड़ोस के युवक पर शादी की नीयत से बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने कोतवाली नगर पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री 16 जून की रात अचानक घर से गायब हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।
महिला का आरोप है कि मोहल्ले का रहने वाला अनीस पुत्र शिवकुमार उनकी बेटी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों ने संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन युवती और आरोपी युवक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़िता की मां ने 18 जून को कोतवाली नगर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नामजद आरोपी अनीस के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही युवती की बरामदगी और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और युवती को सकुशल बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Next News :-निर्माणाधीन मकान को दूसरी बार बनाया निशाना, चोरी के प्रयास से परिवार में दहशत
For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
You cannot copy content of this page
Javascript not detected. Javascript required for this site to function. Please enable it in your browser settings and refresh this page.