Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 02 मई । हाथरस रोड पर शनिवार को रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला। यहां एक बेकाबू कार ने बाइक सवार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह करीब कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा। वहीं उसकी बाइक भी 20 फीट दूर जाकर गिरी। हादसे का यह दिल दहला देने वाला पूरा वाकया पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही बदहवास हालत में परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार, हाथरस रोड स्थित ग्राम बढ़ार के रहने वाले मोहन सिंह शनिवार को अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। जब वह अनायसा गैस एजेंसी के सामने पहुंचे और सड़क के दूसरी ओर मुड़ने का प्रयास करने लगे, तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की गति इतनी ज्यादा थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार मोहन सिंह झटके से करीब कई हवा में उछले और कई मीटर दूर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दौड़कर लहूलुहान मोहन सिंह को संभाला और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल अवस्था में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें भर्ती कर लिया है। सरेआम हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में बढ़ती तेज रफ्तार और ड्राइवरों की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस को हादसे का स्पष्ट सीसीटीवी फुटेज मिल गया है, जो इस मामले की जांच और भागती कार की पहचान करने में सबसे अहम सुराग साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page