Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 मई । विकासखंड मुरसान के गाँव रतनगढ़ी में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने व्यास गद्दी की पूजा-अर्चना, आरती और फीता काटकर किया। कथा के शुभारंभ पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्य अतिथि रामेश्वर उपाध्याय ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “श्रीमद्भागवत कथा का अनुसरण करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। हम सभी को धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, क्योंकि ऐसे आयोजनों से ही परिवार और समाज में सुख-शांति बनी रहती है।” उन्होंने आगे कहा कि स्वर्ग और नर्क का फल इसी जीवन में भोगना पड़ता है, इसलिए अधर्म का मार्ग त्यागकर सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। जो धर्म के साथ चलता है, उसकी हमेशा जय-जयकार होती है। कथा के आयोजक रामप्रकाश शर्मा ने ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय का फूल-माला पहनाकर और पीतांबर ओढ़ाकर भव्य स्वागत व सम्मान किया। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में कथा व्यास द्वारा भगवान की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। इस अवसर पर विवेक शर्मा, नवीन शर्मा, प्रमोद शर्मा, विकास शर्मा, यश शर्मा और शुभम शर्मा सहित भारी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page