Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 मई । अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में समाज सेवा के संकल्प को दोहराते हुए जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस ‘सहेली’ द्वारा एक विशिष्ट सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रुप की सदस्यों ने न केवल मेहनतकश श्रमिकों का सम्मान किया, बल्कि समाज में उनके अधिकारों और गरिमा के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत ‘सहेली’ ग्रुप की महिलाओं ने मजदूर भाइयों और बहनों को चप्पल एवं खाद्य सामग्री वितरित की। ग्रुप की धारणा है कि चिलचिलाती धूप और गर्मी में नंगे पैर काम करने वाले श्रमिकों को जूते-चप्पल उपलब्ध कराना और उनकी खाद्य आवश्यकताओं में सहयोग करना सच्ची मानवता है। अध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय ने इस अवसर पर कहा कि श्रमिक समाज की रीढ़ हैं। उनके पसीने और मेहनत से ही देश और समाज प्रगति करता है। हमारा ग्रुप भविष्य में भी इसी तरह मिल-जुलकर सेवा कार्य करता रहेगा ताकि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद हो सके। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में सचिव मीनाक्षी शर्मा, आईपीपी शालिनी वार्ष्णेय, गुंजन दीक्षित, संगीता भदोरिया, मधु शर्मा और मंजुलता आदि सदस्याओं का सक्रिय सहयोग रहा। सभी ने एक स्वर में श्रमिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page