Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 29 अप्रैल । मंगलायतन विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से परिसर में एक दिवसीय विशाल रोजगार मेला (जॉब फेयर) का आयोजन किया गया। इस मेले में देश की 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने शिरकत की और युवाओं की प्रतिभा को परखा। कड़े साक्षात्कार और योग्यता परीक्षण के बाद विभिन्न पदों के लिए कुल 460 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय का मूल उद्देश्य केवल डिग्री बांटना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को कौशल संपन्न बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार करियर का चुनाव करें और कार्यक्षेत्र में श्रेष्ठता हासिल करें। कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह ने रोजगार मेले को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि संस्थान का निरंतर प्रयास रहता है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ करियर के सर्वश्रेष्ठ अवसर उपलब्ध कराए जाएं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने बदलते वैश्विक परिदृश्य पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान में नौकरियों की कमी नहीं है, बस युवाओं को प्रतिस्पर्धा के इस दौर में खुद की काबिलियत को सिद्ध करने की आवश्यकता है। मेले में तकनीकी, प्रबंधन और सेवा क्षेत्र की 25 से अधिक नामी कंपनियों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने अलग-अलग स्टॉल्स पर पंजीयन कराया और कंपनियों के प्रतिनिधियों के सम्मुख अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत ने शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. किशनपाल सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में प्रतिवर्ष जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को चयन होता है। प्रभारी डा. विपिन कुमार ने सभी अतिथियों और कंपनी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो. आरके शर्मा, प्रो. राजेश उपाध्याय, प्रो. जितेंद्र सिंह, डा. सुजीत महापात्रा, राहुल देव और रामगोपाल सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page