Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 29 अप्रैल । नगर में खाद्य पदार्थों की मनमानी कीमतों और गुणवत्ता में गिरावट को लेकर पूर्व नगर पालिका सभासद जाफर अली फारूखी ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी के माध्यम से एसडीएम को सौंपे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि शहर के दुकानदार आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हुए घटिया स्तर के दही से बनी मिलावटी लस्सी ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, चाय, पूरी-कचौड़ी और लस्सी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है; ₹10 की चाय अब ₹20 में और ₹10 की कचौड़ी ₹15 में बेची जा रही है। दुकानदारों द्वारा महंगाई का बहाना बनाकर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है, जबकि मानकों के विपरीत लस्सी की गुणवत्ता बेहद खराब है। इस गंभीर मामले को लेकर पूर्व सभासद ने मुख्यमंत्री ऑनलाइन पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है और प्रशासन से दुकानों की जांच कर जनता को राहत दिलाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page