
हाथरस 29 अप्रैल । समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था ‘जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली’ द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक पहल की गई है। ग्रुप की ओर से कक्षा 8 के एक जरूरतमंद बच्चे की पूरे साल की स्कूल फीस, बैग, किताबें और अन्य शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि आर्थिक तंगी उसकी पढ़ाई में बाधा न बन सके। इसके साथ ही संस्था द्वारा ‘नेकी की दुकान’ प्रोजेक्ट का भी सफल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी मात्रा में आवश्यक सामग्री एकत्रित कर जरूरतमंदों को वितरित की गई। संस्था की अध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय ने इस अवसर पर कहा कि ग्रुप की मुख्य धारणा समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुँचाना है और भविष्य में भी सभी सदस्य एकजुट होकर इसी प्रकार सेवा कार्य जारी रखेंगे। इस पुनीत कार्य और बैठक को सफल बनाने में सचिव गुंजन दीक्षित, मीनाक्षी शर्मा, राधा सिंघल, राधा बघरी, मीनू, अनुपम, मधु, शोभा, रजनी, ममता, रेखा, विनीता, इंदु और कीर्ति सहित सभी सहेलियों का विशेष सहयोग रहा।

























