Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 अप्रैल । जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विशाल कुमार ने सूचित किया है कि आगामी 03 दिसम्बर, 2026 ‘विश्व दिव्यांग दिवस’ के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत स्वतः रोजगाररत दक्ष दिव्यांग व्यक्ति, उत्कृष्ट कर्मचारी, अधिकारी, रोल मॉडल, और दिव्यांगजनों के पुनर्वासन में जुटी स्वैच्छिक संस्थाओं सहित विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, बाधारहित वातावरण निर्माण, उत्कृष्ट ब्रेलप्रेस और एक्सेसिबल वेबसाइट जैसे क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन पत्र विकास भवन स्थित कक्ष संख्या-104, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय में 25 मई, 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा करा सकते हैं। शासन की इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना और समाज में उनके प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page