Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 27 अप्रैल । क्षेत्र के गाँव मथुरापुर में एक किशोर से पडोसी व पडोसी के रिस्तेदार ने गाली गलौज करते हुए लात घूसो से मारपीट करने का मामला सामने आया है। उक्त मामले में पीड़ित किशोर के पिता दिनेश कुमार पुत्र रमेश निवासी गाँव मथुरापुर ने आरोप लगाते हुए कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया है कि  दिनांक इक्कीस अप्रैल को मेरे नामजद पड़ोसी के यहां नामजद रिश्तेदार निवासी गांव नगला बिहारी थाना सहपऊ आया हुआ था।शाम को समय करीब चार पांच बजे मेरे घर पर गाँव के नामजद रिस्तेदार नामजद को साथ लेकर आ गए और मेरे पुत्र लव कुश उम्र चौदह वर्ष को देखते ही गाली गलौज करने लगे।जब मेरे पुत्र ने गाली देने से मना किया। तो नामजद उपरोक्तों ने एक राय होकर मेरे पुत्र को धक्का मार कर गिरा दिया।और लात घूसों से मारपीट की।जिससे मेरे पुत्र लव कुश की बाएं हाथ की बाजू टूट गई।गांव के पड़ोसी नामजद व रिश्तेदार नामजद इलाज कराने का आश्वासन देते रहे। दिनांक तेईस अप्रैल को नामजद उपरोक्तों ने अब इलाज कराने से मना कर रहे हैं। उक्त मामले की कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page