हाथरस 27 अप्रैल । गढ़ी तमना क्षेत्र में आज उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जब पूर्व प्रधान सरिता सिंह के पति केपी उर्फ अनिल का पार्थिव शरीर उनके निवास पर पहुँचा। रविवार की रात मथुरा जनपद में हुए एक भीषण सड़क हादसे में अनिल की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से परिवार की शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। मिली जानकारी के अनुसार, केपी उर्फ अनिल रविवार की रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए भात लेकर जा रहे थे। रास्ते में मथुरा जनपद की सीमा में उनकी गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अंततः उनकी सांसें थम गईं। आज दोपहर जैसे ही अनिल का शव गढ़ी तमना पहुँचा, परिजनों की चीख-पुकार से पूरा मोहल्ला दहल उठा। पूर्व प्रधान पति की मौत की खबर मिलते ही सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों के अनुसार अनिल मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी। अचानक हुई इस मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सोमवार (27/04/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
April 27, 2026
बारातियों और लड़की पक्ष के बीच खूनी
April 27, 2026
चार माह के मासूम की मौत से
April 27, 2026
बड़ा फर्जीवाड़ा: स्वयं सहायता समूह के खाते
April 27, 2026
दवा के रिएक्शन ने ली बुजुर्ग महिला
April 27, 2026
घर के बाहर खड़ी महिला से गाली-गलौज
April 27, 2026
पूर्व प्रधान के पति की सड़क हादसे
April 27, 2026
Weather
Hathras
10:54 pm,
Apr 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















