Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 27 अप्रैल | कस्बे में रेलवे स्टेशन के सामने एक गेस्ट हाउस में रविवार रात शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में तीन युवक और कुछ महिलाएं घायल हो गईं। सूचना मिलने पर मुरसान पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, गांव टिमरली निवासी सुनील का शादी समारोह गेस्ट हाउस में चल रहा था। सुनील के कुछ परिजन नगला शीशम में रहते हैं। समारोह के दौरान हलवाई के पास कुछ लोगों ने दूसरों पर सामान चोरी करने का आरोप लगाया। इसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनके बीच मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट के दौरान एक युवक ने कढ़ाई का गर्म तेल कुछ लोगों पर फेंक दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी हुआ। मुरसान पुलिस को सूचना मिली और वे तुरंत मौके पर पहुंचे। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग निकले।इस मारपीट में नगला शीशम निवासी संतोष, विष्णु, गोविंद सहित अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page