Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 27 अप्रैल । क्षेत्र में अब तक पांच हत्या हो चुकी है। लेकिन इन पांच हत्याओ में से कभी तक एक भी हत्या का पुलिस पता नहीं लगा सकी है। क्षेत्र में पांच राज बनी हुई है। और पुलिस हत्याओ के मामले में खाली हाथ है। हसायन क्षेत्र के सलेमपुर मार्ग पर स्थित गाँव सिकतरा में 29 जनवरी दिन गुरुवार को घर के बरामदे में पडा संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग महिला मालती देवी उम्र करीब साठ वर्ष का शव मिला था।जिसमें परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।मौके पर क्षेत्रीय पुलिस,क्षेत्राधिकारी, फारेंसिक टीम, टाग स्काउट टीम भी मौके पर पहुचीं थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। वही कोतवाली क्षेत्र के गाव अंडोली में नौ जनवरी दिन शुक्रवार को एक वुजुर्ग महात्मा अमरनाथ सिंह का घर के एक कमरे में चारपाई से नीचे रजाई सहित संदिग्ध परिस्थितियों में रक्तरंजित पडा शव मिला था। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस, क्षेत्राधिकारी,अपर पुलिस अधीक्षक,फोरेंसिक टीम, टाग स्काउट भी मौके पर पहुचीं थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था।पुलिस ने छानबीन जाच पडताल के दौरान गाँव अंडोली के अडोसी पडोसी सहित अन्य गाँव के पुरुषो को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई। लेकिन हत्यारों का पुलिस आज तक पता नहीं लगा सकी। और हसायन कस्बा के मौहल्ला कोलियान के रहने वाले तिलक सिंह उम्र करीब पचास वर्ष का करीब ढाई साल पहले कस्बा के एतिहासिक झील के निकट निर्माणाधीन मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। शव मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस, क्षेत्राधिकारी, फोरेंसिक टीम,डाग स्काउट टीम भी मौके पर पहुचीं थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पोस्टमार्टम कराया गया था। और कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रकरण में छानबीन जाच पडताल करने दौरान दर्जनों महिला पुरूषों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने दौरान हत्यआ खुलासा करने के लिए हथकंडे अपनाए थे। लेकिन हत्या का खुलासा करने में पुलिस असफल रही।और वही क्षेत्र के गाँव अंडोली में कई वर्ष पहले गाँव के दो व्यक्ति की हत्या हो चुकी है।दोनों व्यक्तियों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल खेतों पर अलग अलग स्थान पर मिले थे।क्षेत्र में हुई यह पाच हत्या राज बनकर रह गई है।इन हत्याओं का पुलिस आज तक खुलासा तो दूर सुराग भी नहीं लगा पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page