Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 26 अप्रैल । कस्बे एवं ग्रामीण अंचल में गौ माता के सम्मान और संरक्षण के प्रति अलख जगाने के उद्देश्य से सोमवार, 27 अप्रैल को ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के अंतर्गत एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय हिंदू साम्राज्य के संस्थापक अनमोल गुप्ता ने बताया कि यह भव्य रैली सुबह 8:30 बजे थाना कोतवाली हसायन से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य बाजारों और विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सिकंदराराऊ तहसील पहुंचेगी। रैली का मुख्य उद्देश्य गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने तथा देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को केंद्र सरकार तक मजबूती से पहुंचाना है। इसी क्रम में अभियान के पूर्व दिवस, रविवार को क्षेत्र में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें जनमानस ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के समापन पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी और तहसील प्रशासन को सौंपा जाएगा। अनमोल गुप्ता ने समस्त सनातनी समाज, गौ रक्षक भाइयों और धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रैली में सम्मिलित होकर गौ संरक्षण के इस संकल्प को सफल बनाएं। क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह और जागरूकता देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page