Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 अगस्त। प्रेम रघु ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, हाथरस में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन डॉ. पी.पी. सिंह एवं डिप्टी डायरेक्टर डॉ. भरत शर्मा ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद संस्था के अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविताएं, भाषण, नाटक एवं विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में देशभक्ति का जोश भर दिया और उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए संस्था के चेयरमैन डॉ. पी.पी. सिंह ने कहा कि 15 अगस्त का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा है। यह दिन हमें उन अमर शहीदों को स्मरण करने का अवसर देता है, जिनके त्याग और बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र एवं निर्भीक जीवन जी रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

डिप्टी डायरेक्टर डॉ. भरत शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का वास्तविक महत्व तभी पूरा होगा, जब प्रत्येक नागरिक उसे दी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाए। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की। कार्यक्रम में डॉ. सरोज गौतम, डॉ. लोकेश भारद्वाज, डॉ. सतेन्द्र सिंह, डॉ. नरेन्द्र सिंह, डॉ. निधि सचान, डॉ. जितेन्द्र शर्मा, डॉ. पुनीत अग्निहोत्री, डॉ. बृजकिशोर, डॉ. सुधा रानी शर्मा, डॉ. मनोरमा, डॉ. चैतन्या पी, डॉ. गुंजन केशरी, डॉ. अनिल गुलाब चौधरी, डॉ. भानू टांक, डौली सिंह, सुरेन्द्र केवट, रितु कौशिक सहित संस्था के सभी अध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. स्वाती सिंह एवं डॉ. रीता शर्मा ने किया। कार्यक्रम के समापन पर संस्था के चेयरमैन डॉ. पीपी सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित में पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page