Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 अगस्त। विकसित भारत @2047 के अंतर्गत बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन बीएल शर्मा द्वारा जिलाधिकारी, हाथरस के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी हाथरस उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से नागरिक कर्तव्यों, जिम्मेदार नागरिक बनने तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को लेकर संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे और भविष्य में UPSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित अपनी जिज्ञासाएं भी साझा कीं। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page