Hamara Hathras

Latest News

 

हाथरस 29 अगस्त नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 के अंतर्गत आने वाले नगला भूरा में सरकारी नल नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में सरकारी नल नहीं होने के कारण खासकर जरूरतमंद परिवारों को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जनता दर्शन में पहुंचकर अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी और गांव में सरकारी नल लगवाने की मांग की, लेकिन शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इसी बीच स्थानीय निवासियों ने ‘हमारा हाथरस’ को एक वीडियो भेजा है, जिसमें राम कौर नाम की महिला हाथरस के जिलाधिकारी से गांव में सरकारी नल लगवाने की गुहार लगाती नजर आ रही हैं। महिला ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गांव के लोगों की समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द सरकारी नल लगवाया जाए, ताकि ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की शिकायत और वीडियो सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का संज्ञान लेते हैं या नहीं और नगला भूरा में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए कब तक सरकारी नल लगवाया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page