
हाथरस 23 अगस्त। समाजवादी पार्टी द्वारा सासनी और हाथरस ब्लॉक का संयुक्त बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आज हाथरस जंक्शन में आयोजित हुआ । सम्मेलन का आयोजन समाजवादी पार्टी के पूर्व हाथरस विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके ने किया, जबकि अध्यक्षता ठाकुर विजयपाल सिंह शेखूपुर अजीत वालों ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी सक्रियता से ही संगठन मजबूत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय एवं अनुशासन के साथ जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और अपने-अपने बूथ की समस्याओं एवं जनभावनाओं को संगठन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा और प्रदेश सचिव वीरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सासनी और हाथरस ब्लॉक के कार्यकर्ताओं का यह सम्मेलन संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बूथ स्तर पर नियमित बैठकें और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। पूर्व एवं भावी विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ की मजबूत ताकत है। वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय को जरूरी बताते हुए उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को समझना और उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से उठाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने की अपील करते हुए कहा कि मजबूत संगठन से ही जीत का रास्ता तैयार होगा। वरिष्ठ सपा नेता राकेश कुमार बघेल ने भी बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता और जनता से संवाद बढ़ाने पर जोर दिया। सम्मेलन का संचालन डॉ. राधेश्याम रजक ने किया। इस दौरान पंडित धीरज पांडे, पंडित श्याम सुंदर शर्मा, सुरेश जादौन काला, शैलेंद्र सिंह टीटू, विधानसभा अध्यक्ष सुनील कुमार दिवाकर, अतुल सेंगर, बंटी सेंगर, ठाकुर नागपाल सिंह, ठाकुर राजकुमार सिंह, भारत सेंगर, पवन कुमार सिंह, बृजेश सेंगर, नरेश सेंगर, ठाकुर लक्ष्मण सिंह, रामवीर सिंह सेंगर, मोहम्मद इसाक, शाह जाकिर कुरैशी, हेमंत गौड़, सुमित्रा देवी सेंगर, कंचन लता सेंगर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान भाजपा छोड़कर आए मुकेश कुमार फौजी, अजय कुमार दिवाकर समेत दर्जनों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की।














