Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 23 अगस्त । हाथरस रोड पर आज हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। खंड विकास कार्यालय के पास एक अनियंत्रित बाइक आगे चल रही शटरिंग की बल्लियों से लदी मैक्स गाड़ी में पीछे से जा घुसी। इस टक्कर में बाइक सवार को सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं।

मृतक की पहचान थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना निवासी 50 वर्षीय राजकुमार पुत्र सोहन पाल के रूप में हुई है। राजकुमार सादाबाद की ओर जा रहे थे, तभी हाथरस मार्ग पर खंड विकास कार्यालय के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और मैक्स वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल राजकुमार को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजकुमार की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया और वे रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे। पुलिस के अनुसार, मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन के आधार पर परिजनों को सूचित किया गया। राजकुमार सादाबाद रोडवेज बस स्टैंड पर जूस बेचने का काम करते थे। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page