
हाथरस 19 मई। हाथरस गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित हुई । बैठक में जिले के सभी ट्रांसपोर्ट व्यसाइयों की सर्वसम्मति से माल भाड़े में 25 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि करने का निर्णय लिया गया।
एसोसिएशन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि लगातार बढ़ती डीजल कीमतों, टोल टैक्स और टायरों के दामों में भारी वृद्धि के कारण ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के लिए पुराने दरों पर वाहन संचालन करना कठिन हो गया है। संगठन ने कहा कि पिछले लगभग 10 वर्षों से ट्रांसपोर्टर एक ही दर पर वाहन संचालन कर रहे थे, लेकिन इस दौरान संचालन लागत में लगातार बढ़ोतरी हुई है। बैठक में व्यापारियों से अनुरोध किया गया कि वे इस गंभीर समस्या को समझते हुए ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों का सहयोग करें और बढ़े हुए भाड़े को स्वीकार करें, ताकि परिवहन कार्य सुचारु रूप से जारी रह सके। बैठक की अध्यक्षता यादवेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष नवजोत शर्मा, सचिव अमित बंसल सहित राहुल गुप्ता, राजू मलिक, प्रदीप सारस्वत, अरुण जैन, सागर मलिक, विष्णु शर्मा, कपिल मलिक, सुमित बंसल, तनुज शर्मा, सौरभ अरोरा तथा जिले के अनेक ट्रांसपोर्टर उपस्थित रहे।
Next News :-इगलास रोड स्थित मकान में लगी भीषण आग, दो पालतू कुत्तों की दर्दनाक मौत
For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101





















