Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 19 जुलाई। कस्बा के बांण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित मोहल्ला दखल के गली बौहरान पीपल तिराहे पर प्राचीन दाऊजी महाराज रेवती मैया के मंदिर के निकट पूर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आज उन्नीस जुलाई को आषाढ मास के गुप्त नवरात्र महोत्सव कार्यक्रम में सप्तम (सांतवा) स्थापना भक्तिमय माहौल में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूर्णेश्वर महादेव शिवलिंग मंदिर पर वैष्णव परिवार के सदस्यों के द्वारा पूर्णेश्वर महादेव मंदिर पर शिव परिवार की मूर्ति की साफ सफाई कर मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य के द्वारा पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ कुराया गया।पूर्णेश्वर महादेव शिवलिंग मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद शिवलिंग व शिव परिवार का गंगा जल व दुग्ध, दही, शहद, मिष्ठान, जल से अपर्ण कर रौली चंदन से मूर्तियों व शिवलिंग का तिलक किया। भगवान शिव महाकाल के भक्तों के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कर परिसर को रंग बिरंगे कलर के गुब्बारों से सजावट कर प्रसाद वितरण किया। प्रसाद वितरण के दौरान वातावरण भक्तिमय लगा । इस अवसर पर शंकरलाल वैष्णव, उमाशंकर वैष्णव, लक्ष्मण वैष्णव, अशोक कुमार वैष्णव, हेमलता वैष्णव, ललित कुमार वैष्णव, रैनू वैष्णव, खगेश कुमार वैष्णव, गणेश कुमार वैष्णव, रवी कुमार वैष्णव, कैला देवी वैष्णव, कौशल्या देवी वैष्णव, लक्ष्मी देवी वैष्णव, सीमा देवी, सुषमा देवी, लोकेश कुमार, पूनम देवी, कुसुम देवी सहित तमाम शिव महाकाल पूर्णेश्वर महादेव के भक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page