Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 25 अक्टूबर। मुरसान गेट स्थित वसुंधरा एन्क्लेव के कम्युनिटी हॉल में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को वेलफेयर सोसाइटी की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। सोसाइटी के दो वर्ष पूरे होने पर बैठक में नवीन कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में पूर्व कार्यकारिणी के अध्यक्ष मुकेश दीक्षित, सचिव ए.के. जैन और कोषाध्यक्ष जुगेंद्र सिंह के दो वर्ष के कार्यकाल की सराहना की गई। उपस्थित सदस्यों ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कार्यकाल पूरा होने पर आभार व्यक्त किया।

इसके बाद कॉलोनी के निवासियों की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी हर्ष उपाध्याय, सुरजीत सिंह और आर.के. अग्रवाल की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संदीप शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, चंद्रभान सिंह को उपाध्यक्ष, अचल दीक्षित को सचिव, अमित कुमार शर्मा को सह-सचिव, राधेश्याम को कोषाध्यक्ष और संजीव जैन को उप कोषाध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन पर कॉलोनी के निवासियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी। सदस्यों ने कॉलोनी के विकास और बेहतर व्यवस्थाओं की उम्मीद जताई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समर्पण, निष्ठा और सेवाभाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने वसुंधरा एन्क्लेव को स्वच्छ, सुरक्षित और आदर्श कॉलोनी बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page