सहपऊ 25 अक्टूबर। क्षेत्र के गांव थरौरा में अज्ञात चोरों ने एक किसान के नलकूप पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उसमें से तेल और तांबे की कॉयल चोरी कर ली। मामले में पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। गांव थरौरा निवासी श्रीनिवास के अनुसार, उनके नलकूप के लिए दो विद्युत पोलों पर 25 केवीए का विद्युत वितरण ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। 17 और 18 अक्टूबर की रात अज्ञात चोर ट्रांसफार्मर को पोलों से नीचे गिराकर उसमें से विद्युत तेल और तांबे की कॉयल निकालकर ले गए। घटना की जानकारी होने पर श्रीनिवास ने कोतवाली सहपऊ में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि मामले में चोरों की तलाश की जा रही है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
डॉ. मोहित अग्निहोत्री को मिला ‘बेस्ट क्लिनिशियन
October 25, 2026
हाथरस में PET परीक्षा सम्पन्न, 4,421 अभ्यर्थियों
October 25, 2026
हसायन : आठ माह पहले गांव बपंडई
October 25, 2026
हसायन : विमुक्त घुमंतु समुदाय कल्याण बोर्ड
October 25, 2026
सिकंदराराऊ के पोरा गांव में जन संवाद
October 25, 2026
मुरसान : बिना अनुमति के ग्राम समाज
October 25, 2026
सहपऊ : पहली बार निकलेगी महर्षि वाल्मीकि
October 25, 2026
Weather
Hathras
8:12 pm,
Oct 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









