Hamara Hathras

Latest News

क्षेत्र के गांव अमौसी हुसैनपुर में आयोजित द्भागवत कथा के अवसर पर एक विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न जनपदों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संयोजन ग्राम अमौसी के उभरते युवा कवि कुमार शिव संभव ने किया। कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि सशक्त बेटी सुंदर समाज के संस्थापक उदय पुंडीर रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गाजियाबाद से पधारे वरिष्ठ कवि एवं आचार्य विश्राम सिंह यादव ने की। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन अलीगढ़ के प्रख्यात ग़ज़लकार जाहिद खान राहत वारसी ने किया। कवि सम्मेलन में नरेंद्र शर्मा ‘नरेंद’, सबरस मुरसानी, मनोज नागर, डॉ. मनीषा मनी, सर्जन शीतल, शिवम् कुमार आज़ाद, गीता गीत, पंकज पंडा सहित अनेक कवियों ने गीत, ग़ज़ल, मुक्तक एवं छंदों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कवियों की रचनाओं पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। देर रात तक चले इस साहित्यिक आयोजन में स्वर्गीय कवि गजराज सिंह सरोज को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में पुष्पेंद्र पुंडीर, नारद यादव, लक्ष्मीनारायण, राजबहादुर यादव (डीलर), भूरे सिंह नेताजी, महावीर मल्ल, महाराज सिंह मासाब, संजू यादव (पूर्व प्रधान), महेश यादव, जागेश यादव, पुष्पेंद्र यादव, प्रवेंद्र यादव, रवि यादव, नरेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कवि सम्मेलन में उपस्थित श्रोताओं ने कवियों की प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से सराहना की। साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से ओत-प्रोत इस आयोजन ने क्षेत्र में काव्य प्रेमियों को एक यादगार शाम प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page