Hamara Hathras

Latest News

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौखेल में खेत में पानी मांगने को लेकर हुए विवाद में चार दबंगों द्वारा दो भाइयों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने लात-घूंसों, लाठी-डंडों एवं धारदार हथियार से हमला कर दोनों भाइयों को घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार मोहल्ला साबुद्दीन गंज निवासी गुल चव्हाण ने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे खेत में पानी मांगने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि चार नामजद व्यक्तियों ने उनके पुत्र दानिश और मोनिश को घेर लिया तथा लात-घूंसों, लाठी-डंडों एवं धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। पीड़िता का आरोप है कि जब वह अपने पुत्रों को बचाने के लिए मौके पर पहुंची तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। घटना के बाद घायलों का उपचार कराया गया। पीड़ित की मां गुल चव्हाण ने कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page