
हाथरस 05 सितम्बर। अधिशासी अभियंता के आदेशानुसार विद्युत विभाग की टीम ने शनिवार, 5 सितंबर को उपकेन्द्र वाटरवर्क्स के अंतर्गत हाई लॉस जलेसर रोड फीडर क्षेत्र में विद्युत चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग करते हुए तीन उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा। टीम द्वारा विद्युत चोरी के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए तीनों उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें और विद्युत चोरी से बचें।









