
हाथरस 05 सितम्बर। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. मंजू वर्मा के निर्देशन में गृह विज्ञान विभाग द्वारा 1 से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की थीम “Discover The Power Of Nutrition” रखी गई है। इसके अंतर्गत छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में महाविद्यालय में शो एंड टेल प्रतियोगिता एवं पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में गृह विज्ञान की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शो एंड टेल प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की सदस्य प्रवक्ता प्रो. अंजू आर्य एवं कुमारी नेहा यादव ने प्रियंका (बीए तृतीय सेमेस्टर) को प्रथम स्थान प्रदान किया। तनिशा एवं रिया वार्ष्णेय (बीए प्रथम सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रिया (बीए तृतीय सेमेस्टर) एवं गुन गुप्ता (एमए प्रथम सेमेस्टर) तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता में गुन गुप्ता (एमए प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम, नंदिनी उपाध्याय (बीए प्रथम सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा राखी एवं सानिया कुरैशी (बीए प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उपासना एवं शिखा (बीए प्रथम सेमेस्टर) को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता की प्रभारी प्रो. रंजना सिंह, डॉ. प्रियंका शर्मा, गृह विज्ञान विभाग की छात्राएं एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। प्राचार्या प्रो. मंजू वर्मा एवं निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों को उनकी सहभागिता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत आगामी 7 सितंबर 2026 को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।









