Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 19 जुलाई। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, सिकंदराराऊ के तत्वावधान में गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत नगर के प्रमुख राठी चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य गौ संरक्षण एवं गौ सम्मान के प्रति जनजागरण करना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस जनआंदोलन से जोड़ना रहा। अभियान के दौरान विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नागरिकों को गौ संरक्षण के महत्व की जानकारी दी और अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। नगर के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक हस्ताक्षर कर गौ संरक्षण के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा की आधारशिला हैं। गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक जिम्मेदारी से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि गौ सम्मान आह्वान अभियान के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने और जनसमर्थन जुटाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से आगामी 27 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि गौ संरक्षण के इस जनअभियान को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम का समापन भारत माता एवं गौ माता के जयघोष के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page